यहां मिलेगा यूपी चुनाव का पूरा शेड्यूल
UP Lok Sabha Chunav 2019 Date: उत्तर प्रदेश में है सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें, 7 चरणों में होगा मतदान
UP Lok Sabha Chunav 2019 Date List Seat Wise
UP Lok Sabha Chunav 2019 Date
नई दिल्ली. कहते हैं दिल्ली पहुंचने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। यानि दिल्ली में राजनीतिक सत्ता हथियानी है तो फिर उत्तर प्रदेश में जीत हासिल करनी होगी। यूपी देश का इकलौता ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें है और यही कारण है कि केंद्र की राजनीति में यूपी हमेशा से ही अहम भूमिका निभाता रहा है। इसे भारत की सियासत का गढ़ कहे तो कुछ गलत ना होगा। इस बार भी ऐसा ही होगा। वही उत्तर प्रदेश में चुनाव 7 चरणों में ही संपन्न होंगे। लेकिन किस-किस सीट पर कब वोटिंग होगी इसका पूरा शेड्यूल हम आपको देते हैं।
उत्तर प्रदेश लोकसभा तारीख
11 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर सीट पर वोट डाले जाएंगे।
18 अप्रैल के दिन नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी सीट पर वोटिंग होगी।
23 अप्रैल को मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत में मतदान होगा।
29 अप्रैल को शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर में वोट डाले जाएंगे।
फिरोजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, माेहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा में 6 मई को मतदान होगा।
12 मई को सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर, भदोही में जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेगी।
19 मई के दिन महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज में वोटिंग होगी।

Comments
Post a Comment